डा. प्रकाश को आजीवन कारावास
चेन्नई 07 फरवरी.वार्ता. तमिलनाडु की एक त्वरित अदालत ने अस्थि रोग चिकित्सक डा. प्रकाश को महिलाओं की अश्लील तस्वीरे लेने और उसे इंटरनेट पर प्रसारित करने के आरोप में आज आजीवन कारावास की सजा सुनाई
पांचवीं त्वरित अदालत की महिला न्यायाधीश आर. राधा ने डा. प्रकाश को आजीवन कारावास की सजा के साथ ही एक लाख 25 हजार पये जुर्माना भरने का आदेश दिया है1 इस मामले के तीन अन्य आरोपी श्रवणन. विजयन तथा आसिर को सात..सात साल की सजा सुनाई गयी है
डा. प्रकाश और तीन अन्य को कल दोषी करार देते हुए अदालत ने कहा कि अपराधियों ने महिलाओं के खिलाफ जो अपराध किया है उसे देखते हुए उन्हें क्षमा नहीं किया जा सकता है
डा. प्रकाश को दिसम्बर 2001 में महिला मरीजों के अश्लील फोटो लेकर उन्हें वेबसाइट में जारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था
अभिनव मघूलिका जगबीर1436वार्ता












Click it and Unblock the Notifications