सिमरिया, केशकाल में मतगणना शुरू

सुरक्षा व्यवस्था में भारी संख्या में केन्द्रीय सुरक्षा बल एवं जिला पुलिस को तैनात किया गया है. दो लाख 41 हजार 328 मतदाता वाले इस विधानसभा क्षेत्र से कुल 14 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. जबकि जीतने के आसार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के रामचन्द्र राम, भारतीय जनता पार्टी के कुमार उज्जवल,कांग्रेस के योगेन्द्र नाथ बैठा और झारखंड विकास मोर्चा के जयप्रकाश सिंह भोक्ता में से किसी के जीतने की संभावना है.
भारतीय जनता पार्टी के विधायक उपेन्द्र नाथ दास के निधन के कारण यहां चुनाव कराया गया है. वहीं केशकाल विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने कांग्रेस के उम्मीदवार पर 13 हजार से भी अधिक मतों की बढ़त बना ली है.
बस्तर जिले के कलक्टर जीएस मिश्रा ने बताया कि जिला मुख्यालय जगदलपुर में हो रही वोटों की गिनती में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सेवक राम नेताम अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बुधसन मुरकाम से 13 हजार 139 मतों से आगे हैं. मिश्रा ने बताया कि अभी तक पांच दौर की मतगणना हो चुकी है.
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय जगदलपुर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह मतगणना का काम शुरू हुआ. देशकाल के विधायक महेश बघेल की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद इस सीट पर इस महीने की चार तारीख को मतदान हुआ था.
अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच है.


Click it and Unblock the Notifications