पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात दस्यु की मौत
बगहा 06 फरवरी .वार्ता. बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के नौरंगी थानाके निकट भैसहा गंडक दियारा में आज शाम पुलिस और दस्यु सरगनारूदल यादव गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात दस्यु भोलापासवान समेत तीन डकैत मारे गये
पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने यहां बताया कि सूचना मिलीथी रूदल यादव गिरोह के क ई सदस्य किसी घटना को अंजाम देने केउद्देश्य से दियारा गंडक इलाके में छिपे हुये है 1 सूचना के आधार परउत्तर प्रदेश और स्थानीय पुलिस की एक टीम जैसे ही मौके पर पहुंचीदस्यु गिरोह ने गोलीबारी शुरू कर दी ् जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने भीजवाबी कार्रवाई की जिसमें भोला पासवान और दो अन्यदस्यु की मौत हो गयी
श्री वैभव नेे बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने कुछ दिन पूर्वअपहृत चौदह वर्षीय बालक बलराम चौधरी को भी बरामद किया है
मुठभेड में मारा गया भोला पासवान पश्चिम बंगाल. बिहार और उत्तर प्रदेश में 12 से अधिक मामलों में वांछित था 1 सं . जोरा .प्रेम .2250वार्ता












Click it and Unblock the Notifications