मुंबई में उत्तर भारतीयों पर हमले के विरोध में मशाल जुलूस

जबलपुर 07 फरवरी.वार्ता. महाराष्ट्र के मुंबई में उत्तर भारतीयों के खिलाफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे की बयानबाजी और उनके समर्थकों द्वारा किये जा रहे हमलों के विरोध में मध्यप्रदेश के जबलपुर में उत्तप्रदेश..बिहार महासंघ के कार्यकर्ताओं ने कल रात मशाल जुलुस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया

महासंघ के महामंत्री राजेश जायसवाल ने आज यहां कहा कि उत्तर भारतीयों पर मुम्बई में हमलों के विरोध में महासंघ द्वारा जबलपुर में क्रमबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है1 इस कडी में महासंघ के कार्यकर्ताओं ने कल रात यहां मालवीय चौक से बडा फव्वारा तक मशाल जुलुस निकाला1 उन्होंने आरोप लगाया कि श्री ठाकरे के आतंक को महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार का गुप्त समर्थन मिल रहा है1 महासंघ ने प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह से इस मामले में अविलंब हस्तक्षेप कर श्री राज ठाकरे को गिरफ्तार कराने की मांग की है1 महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि श्री ठाकरे को गिरफ्तार नही किया गया तो जबलपुर में महाराष्ट्र जाने वाले ट्रेनों को रोका जायेगा

घोलप शिव जगबीर1420वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+