पूर्व सांसद और स्वतंत्रता सेनानी अवरगांवकर का निधन
बीड. 07 फरवरी.वार्ता. पूर्व सांसद और स्वतंत्रता सेनानी रामराव अवरगांवकर का आज औरंगाबाद में निधन हो गया1 वह 79 वर्ष के थे
श्री रामराव का जन्म महाराष्ट्र में बीड़ जिले के अवरगांव में तीनअगस्त1929 को हुआ था1 श्री रामराव ने 1947..48 में हैदराबादमुक्ती संग्राम और 1955 में गोवा मुक्ति संग्राम में हिस्सा लिया था
श्री रामराव 1952 से 1957 तक हैदराबाद विधानसभा के सदस्यरहे और 1974से 1980 तक राज्य सभा के सदस्य भी रहे1 उन्होंने सामाजिक और शैक्षणिक कार्य में भी विशेष योगदान दिया था1 श्री रामराव मराठवाडा शिक्षण प्रसारक मंडल के संस्थापक सदस्य थे
त्रिपाठी.शिव.बिष्ट वार्ता












Click it and Unblock the Notifications