बंुदेलखंड पर श्वेत पत्र जारी करें मायावती . कांग्रेस
लखनऊ 07 फरवरी.वार्ता. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज राज्य के सूखा पीडित बंुदेलखंड की स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री मायावती से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने यहां संवाददाताओं सेकहा कि सुश्री मायावती श्वेत पत्र जारी कर यह बतायें कि पिछले चार साल से सूखे से जू रहे बंुदेलखंड इलाके के लिये केन्द्र से कितनी राशि मिली और उसे कैसे खर्च किया गया
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बंुदेलखंड में लाशों पर राजनीति कर रही हैं और इलाके की समस्याओं और उसके समाधान से उनका कोई लेना देना नहीं है1 श्रीमती जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कहना शर्मनाक है कि बंुदेलखंड में किसी की भी मौत भूख सेनहीं हुई है जबकि 72 लोगों ने कर्ज के कारण आत्महत्या की है या भूख से उनकी मौत हुई है1 उन्होंने कर्ज के कारण आत्महत्या करने तथा भूख से मरने वालों की सूची भी जारी की
विनोद जोरा जगबीर1846जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications