धर्मस्थल में मांस का टुकडा पाये जाने से अभी भी तनाव
बदायंू 07 फरवरी.वार्ता. उत्तर प्रदेश के बदायंू जिले के उानी इलाकेमें एक धार्मिक स्थल पर कल मांस का टुकड़ा पाये जाने से अभी भीतनाव की स्थिति बनी हुई है जबकि दूसरे समुदाय के लोगों ने आजप्रदर्शन कर बाजार बंद करा दिया
पुलिस अधीक्षक .नगर. जगदीश ने यहां बताया कि कल की घटनासे अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है तथा किसी भी स्थिति सेनिपटने के लिये पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है
सुरक्षा बल तनाव वाले इलाके में फ्लैग मार्च कर रहे हैं
गौरतलब है कि एक धार्मिक स्थल पर कल मांस का टुकडा पाये जाने से उत्तेजित लोगों ने तीन बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया था तथा थाने का घेराव भी किया था1 इस घटना के विरोध में आज दूसरे समुदाय के लोगों ने थाने का घेराव किया और तोडफोड करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की1 नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तीन लोगों के खिलाफमामला दर्ज किया गया है
सं.शिव नंद1532 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications