कश्मीर घाटी में हिमस्खलन से पांच मरे
श्रीनगर. 07 फरवरी. वार्ता. कश्मीर घाटी मेंं कल रात हुए भीषण हिमस्खलन में दो कुली और तीन सैनिक मारे गए और दो दर्जन से अधिक मकानोंं तथा अन्य भवनों को नुकसान पहुंचा
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने आज बताया कि नौगाम सेक्टर में एक सुरक्षा चौकी पर तैनात तीन सैनिकोंं और दो कुली हिमस्खलन की चपेट मेंं आकर बर्फ के नीचे दब गए1 हालांकि सेना के बचाव दलों ने तुरन्त ही वहां जाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक सैनिक की मौत हो गई1 प्रवक्ता ने कहा कि साधना दरर्े के समीप जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स की रोड आेपनिंग पार्टी के तीन जवान हिमस्खलन की चपेट मेंं आकर गंभीर रुप से घायल हो गए1 बचाव दल ने इन्हें तुरन्त ही एक अस्पताल मेंं भर्ती करा दिया जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इसी सुरक्षा चौकी पर एनसीए के साथ काम कर रहे दो कुलियों नियाज मोहम्मद तथा मुमताज अहमद बर्फीले तूफान की चपेट में आकर मारे गए1 अभी तक इनके शव नहीं मिले हैं
कुपवाडा में बाडी बाहक चौकी पर तैनात 13 जे ए के एल आई के रायफलमैन विनोद कुमार की बर्फ में दफन होने के बाद मौत हो गई
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हिमस्खलन से दो दर्जन से ज्यादा घर और अन्य भवन नष्ट हो गए
़ एक यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि सात फुट से ज्यादा बर्फबारी होने. भूस्खलन और तेज बारिश के कारण आज लगातार चौथे दिन भी 300 किलोमीटर लंबा श्रीनगर. जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा1 श्रीनगर और जम्मू में हजारों यात्री तथा 600 से अधिक ट्रक एवं वाहन राजमार्ग पर रुके हुए हैं
जितेन्द्र नंद1548 जारी.वार्ता












Click it and Unblock the Notifications