मप्र में अधिकारियों के तबादले
इसी तरह ज्ञानेश्वर पाटिल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और पदेन अपर कलेक्टर (विकास) जबलपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा पदेन अपर कलेक्टर भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है. पाटिल की पूर्व में इसी पद पर जबलपुर की गई पदस्थापना के आदेश में संशोधन हुआ है.
राकेश श्रीवास्तव विशेष सहायक पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं पदेन अपर कलेक्टर (विकास) धार के पद पर पदस्थ किया गया है. जे एस धु्रवर अपर कलेक्टर शहडोल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और पदेन अपर कलेक्टर (विकास) झाबुआ बनाया गया है.
सुरेश्वर सिंह संयुक्त आयुक्त (विकास) विकास आयुक्त कार्यालय भोपला को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बडवानी तथा दीपक सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और पदेन अपर कलेक्टर (विकास) खरगोन पदस्थ किया गया है.