दोनों कीमती धातुओं का लुढकाना जारी . सोना 95 पए टूटा
मुंबई 06 फरवरी.वार्ता. दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते दोनों कीमती धातुओं का टूटना आज भी जारी रहा 1 सोना स्टैंडर्ड 95 पए और चांदी 110 पए नीची रही
हालांकि विदेशों में गत दिवस की गिरावट के बाद सोने में तेजी का ख दिखा 1 डालर के मजबूत होने से गत दिवस न्यूयार्क में सोना दो सप्ताह के न्यूनतम स्तर 885.30 डालर प्रति ट्राय औंस तक घटने के बाद समाप्ति पर 886.85..887.55 डालर प्रति ट्राय औंस रहा था 1 इसके मुकाबे सिंगापुर में यह आज करीब एक डालर ऊपर 887.50..888.20 डालर प्रति ट्राय औंस बोला गया 1 चांदी 16.25..16.30 डालर पर सात सेंट प्रति ट्राय औंस नीची थी
यहां कारोबारियों का कहना है कि ऊंचे भावों को देखते हुए ग्राहकी निरंतर नगण्य बनी हुई है
सोना स्टैंडर्ड कल के 11680 पए की तुलना में 95 पए गिरकर 11585 पए प्रति दस ग्राम रह गया 1 चांदी टंच.999.हाजिर में 20640 पए पर 110 पए की तेजी आई
कोमैक्स अप्रैल का सोना वायदा 2.6 डालर बढकर 892.90 डालर प्रति ट्राय औंस बोला गया
भाव पए में इस प्रकार रहे.. सोना.प्रति दस ग्राम.. स्टैंडर्ड 11585 बिटूर 11520 गिन्नी.प्रति आठ ग्राम.. 9350 चांदी.प्रति किलो. टंच.999.हाजिर 20640 वायदा 21130 चांदी सिक्का.प्रति सैंकडा.. लिवाली 25600 बिकवाली 25700 मिश्रा शिशिर मनोरंजन 1729 वार्ता.