बेनजीर की अंतिम पुस्तक का विमोचन होगा

बेनजीर ने यह पुस्तक अपनी पुरानी मित्र और सहयोगी मार्क सीगल की मदद से जीवन के आखिरी कुछ माह में लिखी थी. नेशनल प्रेस क्लब इस पुस्तक को 20 फरवरी को जारी करेगा. सीगल के अनुसार रीकन्सीलिएशन इस्लाम डेमोक्रेसी एंड द वेस्ट नामक इस किताब में बेनजीर ने इस्लामी दुनिया के बारे में अपनी राय व्यक्त की है. प्रकाशक हार्परकोलिन्स ने बेनजीर की हत्या के बाद शीघ्र ही इस पुस्तक के प्रकाशन का फैसला किया.
बेनजीर की 27 दिसंबर को रावलपिंडी में एक चुनावी रैली के बाद हत्या कर दी गई थी. हार्परकोलिन्स ने बेनजीर को लंबे निर्वासन के बाद अक्तूबर में पाकिस्तान लौटने से ठीक पहले 75 000 डालर की अग्रिम राशि दी थी. प्रकाशक ने किताब को न केवल पाकिस्तान बल्कि इस्लामी जगत के लिए एक साहसी और उम्मीद का गैर समझौताकारी नजरिया करार दिया है.
प्रकाशक ने एक बयान में कहा है कट्टरपंथियों और पश्चिमी आलोचकों के विरोध के दरम्यान बेनजीर ने लोकतांत्रिक सिद्धांतों के साथ इस्लाम के मेलजोल के बारे में पुख्ता दलीलें दी हैं.


Click it and Unblock the Notifications