अलकायदा नं. 3 अबू लिबी मारा गया

यह सूचना कुछ इस्लामी वेबसाइटों तथा अल कायदा के अल फ़ज्र मीडिया सेंटर ने दी है. कहा जा रहा है कि इस सप्ताह उत्तरी पाकिस्तान के वजीरिस्तान में अमेरिकी सेनाओं की अगुवाई में हुए मिसाइल हमलों में इसकी मृत्यु हुई है.
41 वर्षीय लिबी अल कायदा में तीसरे सर्वोच्च स्थान का नेता था तथा उसे फिदायीन हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता था. वह मूल रूप से लीबिया का निवासी था तथा वजीरिस्तान के क्षेत्र में सक्रिय था.
ज्ञातव्य है कि वह लिबी ही था जिसने सबसे पहले इस बात की घोषणा की थी कि 2002 में अफगानिस्तान पर अमेरिका द्वारा किये गए हमलों के बाद भी ओसामा बिल लादेन तथा अल जवाहिरी जीवित तथा पूरी तरह सुरक्षित थे.


Click it and Unblock the Notifications