सेतु समुद्रम देश की सुरक्षा को खतरा: कान्ट्रेक्टर

R F Contractor

नई दिल्ली, 1 फरवरी: भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक आर. एफ. कान्ट्रेक्टर ने यह कहा है कि सेतु समुद्रम परियोजना देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है.

भारतीय तटरक्षक बल के 31वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर उन्होंने कहा कि आंतरिक समस्याओं का सामना कर रहे पड़ोसी देश के निकट से गुजरने के कारण इस परियोजना के सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है.

उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना का मार्ग बेहद संकरा है जिसमें किसी समुद्री पोत के फंसने से समस्याएं खड़ी हो सकती हैं.

श्री कांट्रेक्टर ने कहा कि यदि यह छोटा समुद्री रास्ता मुक्त रूप से खोल दिया जाता है तो समुद्री तस्करी तथा आतंकवादी हमलों से निपटने के लिए नई तैयारियां करनी होंगी क्योंकि इन खतरों के बढ़ने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता.

ज्ञातव्य है कि रामसेतु के भगवान श्रीराम तथा हिंदुओं की आस्था से जुड़े होने के कारण भाजपा तथा हिंदूवादी संगठन इस परियोजना का प्रारंभ से ही विरोध कर रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+