अरुणाचल, देश का अभिन्न हिस्साः प्रधानमंत्री

manmohan singh
इटानगर, 1 फरवरीः प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश, देश का अभिन्न अंग और भारत भूमि का चमकता सितारा है. राज्य के कई बुनियादी ढांचों के विकास संबंधी कार्यो के लिए आज यहां आठ हजार करोड़ रुपये के भारी भरकम पैकेज की घोषणा करते हुये डॉ0 सिंह ने कहा कि केन्द्र इस राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है.

डॉ0 सिंह ने हाल ही की अपनी चीन यात्रा के बाद यहां दिए पहले भाषण में यह बात कही है. हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों पर चीन अपना दावा जताता रहा है. पिछले 12 वर्षो में राज्य की यात्रा पर आने वाले वह पहले प्रधानमंत्री है. उन्होंने शहर के बाहरी क्षेत्र में 110 करोड़ रुपये की लागत वाली दैमुख जल परियोजना का उद्घाटन करने के बाद राज्य को एक बड़ी सड़क से जोड़ने की परियोजना की आधारशीला भी रखी.

डॉ. सिंह ने राज्य के संर्वागीण विकास के लिए केन्द्र की योजना का खुलासा करते हुये कहा कि रेल, सडक एवं वायु मार्गो के विकास, बुनियादी सेवाओं के विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है.

डॉ सिंह ने कहा कि असम से सासंद होने के नाते उन्होंने हमेशा से ही इस क्षेत्र के विकास की कोशिश की है. प्रधानमंत्री ने यह घोषणा भी की कि इटानगर में जल्द ही एक नया हवाई अड्डा बनाया जाएगा.

इसके अलावा गुवाहाटी से तवांग के बीच जल्दी ही एक सीधी हेलीकाप्टर सेवा शुरु की जाएगी. केन्द्र सरकार ने इसे कल मंजूरी दी है और इसकी संचालन लागत पर आने वाले 75 प्रतिशत खर्च पर केन्द्र सब्सिडी देगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+