आनलाइन ट्रेडिंग शिक्षण के लिए ट्रेडक्रैकर लांच

Online Stock Trading

मुंबई 1 फरवरी: मुंबई आधारित ग्लोबल ट्रेडक्रैकर कंपनी ने ट्रेडक्रैकर डॉट कॉम नामक एक नई वेबसाइट लांच की है, जिसके माध्यम से प्रयोक्ता वास्तविक ट्रेडिंग करने से पहले शेयर ट्रेडिंग का नकली आनलाइन अनुभव कर सकेंगे.

ट्रेडक्रैकर डॉट कॉम के माध्यम से प्रयोक्ता अपना नकली पोर्टफोलियो तैयार कर सकते हैं तथा वास्तविक शेयर मार्केट स्टॉक तथा कीमतों के आधार पर आनलाइन नकली शेयर लेनदेन भी कर सकते हैं.

इस प्रकार वास्तविक जीवन में ट्रेडिंग में पैसा लगा कर जोखिम उठाने से पहले प्रयोक्ता आनलाइन नकली लेनदेन करके निवेश करने की रणनीतियां भी विकसित कर सकते हैं.

ग्लोबल ट्रेडक्रैकर के निदेशक वैभव मोरारका ने कहा कि ट्रेडक्रैकर वित्त तथा सूचना तकनीक का समावेश करके एक ऐसा पटल मुहैया करवाता है जहां स्टॉक, फ्यूचर व ऑप्शन, कमोडिटी तथा म्युचुअल फंड आदि वित्तीय उत्पादों का नकली धन के द्वारा लेनदेन होता है, जिससे सीखने को उत्सुक लोग वास्तविक बाजार स्थितियों का अनुभव कर सकें.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+