समुद्री केबल क्षति से आनलाइन बुकिंग प्रभावित

विशेषत: भारतीय रेल कैटरिंग व पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के द्वारा भारतीय रेल के टिकटों की आनलाइन बुकिंग तथा विभिन्न विमान सेवाओं द्वारा वायु टिकटों की आनलाइन बुकिंग में इस कारण भारी कमी देखने को मिली.
सरकार ने कहा है कि 10 दिनों के अंदर क्षतिग्रस्त केबलों के ठीक हो जाने की उम्मीद की जा रही है. एक बयान में कहा गया है कि दक्षिण-पूर्वी एशिया, पश्चिम एशिया तथा यूरोप को जोड़ने वाली एसएमडब्ल्यू-3 केबल तथा अन्य केबलों पर यातायात को स्थानांतरित किया जा रहा है.
रिलायंस कम्युनिकेशन्स लि., भारती एअरटेल लि. तथा सरकार संचालित महानगर टेलीफोन निगम लि. जैसे सेवा प्रदाताओं द्वारा प्रयोग की जाने वाली इन ऑप्टिकल फाइबर केबलों के क्षतिग्रस्त होने से इन कंपनियों की सेवाओं पर खासा असर देखने को मिला.
भारतीय इंटरनेट सेवा प्रदाता संघ के एक अनुमान के अनुसार इस क्षति के कारण भारत की बैंडविथ में 40 से 50 प्रतिशत की कटौती देखने को मिली.
रिलायंस कम्युनिकेशन्स द्वारा नियंत्रित फ्लैग टेलीकाम समूह के स्वामित्व वाली मिस्र के तट के निकट स्थित इन केबलों के टूटने से मिस्र तथा पश्चिम एशिया में भी सेवाएं प्रभावित हुई हैं.












Click it and Unblock the Notifications