गत वर्ष की वृद्धि दर से प्रसन्न वित्त मंत्री

P Chidambaram
नई दिल्ली 1 फरवरी: पिछले वित्त वर्ष की उच्च विकास दर के आंकडों से उत्साहित वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आज कहा कि चालू वित्त वर्ष में भी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 9 प्रतिशत के आसपास वृद्धि हासिल कर ली जायेगी.

केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) ने आज 2006-07 के राष्ट्रीय आय और उपभोक्ता व्यय के त्वरित अनुमानित आंकडे जारी किये हैं. इनके मुताबिक बीते साल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 9.6 प्रतिशत की वृद्धि रही है. इससे पहले सीएसओ ने 9.4 प्रतिशत वृद्धि रहने का अनुमान लगाया था. ताजा आंकडों में यह बढकर 9.6 प्रतिशत हो गई है. वर्ष 2005-06 में भी जीडीपी विकास दर 9.4 प्रतिशत थी.

श्री चिदंबरम ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन .संप्रग. सरकार के सत्ता में आने के बाद से पिछले तीन सालों में वार्षिक जीडीपी वृद्धि वर्ष 1991-92 के बाद से सर्वाधिक रही है. उन्होंने बताया कि संप्रग सरकार के पिछले तीन वर्षों में जीडीपी वृद्धि क्रमश 7.54 प्रतिशत. 9.4 प्रतिशत और 9.6 प्रतिशत रही है. इस प्रकार पिछले तीन साल की औसत वृद्धि 8.8 प्रतिशत के उच्चस्तर पर रही है जो कि पिछले 15 सालों में सर्वाधिक है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+