राजग सत्ता में आने पर सेतुसमुद्रम पर फिर विचार करेगी ..जोशी
नयी दिल्ली 01 फरवरी .वार्ता. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने आज कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के केंद्र में सत्ता में आने पर सेतुसमुद्रम परियोजना पर पुनर्विचार किया जायेगा और रामसेतु को बचाया जाएगा
डा. जोशी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि रामसेतु को तोडकर इस परियोजना को बनाने से देश को कोई आर्थिक लाभ नहीं होगा क्योंकि बडे मालवाहक जहाज इससे गुजर नही पाएंगे1 उन्होंने कांग्रेस के इन आरोपों के संदर्भ में कि इसे राजग सरकार ने मंजूरी दी थी. डा. जोशी ने इस नी अनभिज्ञता जताई और कहा कि अगर राजग ने कोई गलत निर्णय ले भी लिया था तो उसका यह मतलब नहीं की संप्रग उस पर अमल करे
तटरक्षक बल के महानिदेशक द्वारा इस परियोजना को सुरक्षा के लिये खतरा बताये जाने पर टिप्पणी करते हुये डा. जोशी ने कहा कि ऐसा लगता है कि संप्रग सरकार अब इस पूरी परियोजना को ही ठंडे बस्ते में डालने के प्रयास की रही है1 उन्होंने कहा कि सरकार को गलती मानकर साफ कहना चाहिये कि रामसेतु तोडकर उस रास्ते से परियोजना का निर्माण नहीं किया जाएगा
डा. जोशी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पिछले साल मार्च में ही पत्र लिखकर सुरक्षा से जुडे इन पहलुओं से अवगत कराया था1 उन्होंने कहा कि इस परियोजना को ऐसे रास्तों से भी बनाया जा सकता है जिससे रामसेतु को नुकसान नहीं होगा
उपाध्याय.निगम.अजयसुनील202
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications