भाजपा ने विधानसभा चुनावों के लिये उम्मीदवारों की सूची जारी की
नयी दिल्ली 01 फरवरी .वार्ता. भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. ने नगालैंड. मेघायल और त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों और उत्तराखंड में लोकसभा उपचुनाव के लिये उम्मीदवारों की सूची आज जारी कर दी
भाजपा द्वारा यहां जारी सूची में नगालैंड के लिये 13. मेघालय के लिये तीन और त्रिपुरा के लिये चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है
उत्तराखंड की पौडी गढवाल संसदीय सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिये पार्टी ने ले. जनरल टी पी एस रावत को उम्मीदवार बनाया है
पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की यहां अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद यह सूची जारी की गई1 बैठक में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और अन्य नेताओं ने भी भाग लिया
संजीव.जितेंद्रसुनील2158जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications