फ्रार सांसद अतीक अहमद राजधानी में गिरफ्तार

नयी दिल्ली 01 फरवरी .वार्ता. आठ माह से फरार. समाजवादी पार्टी .सपा. से निष्कासित सांसद अतीक अहमद को दिल्ली पुलिस ने कल शाम उत्तर पश्चिम दिल्ली के पीतमपुरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया1 सांसद पर बीस हजार रूपये का इनाम घोषति था

संयुक्त आयुक्त .विशेष शाखा .करनैल सिंह ने बताया कि हत्या .फ्िरौती और शस्त्र अधिनियम के 47 मामलों में वांछित सांसद अतीक अहमद को दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने कल उस समय गिरफ्तार किया जब वह पीतमपुरा में किसी से मिलने आ रहे थे 1उनके पास से उस समय कोई शस्त्र बरामद नहीं हुआ

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी.बसपा. विधायक राजू पाल हत्या काण्ड में मुख्य आरोपी और इलाहाबाद जिले में फूलपुर क्षेत्र से सांसद श्री अहमद को इस मामले मेे जमानत पर रिहा कर दिया गयाथा 1इसके बाद इस मामले में गवाहों को धमकाने के सिलसिले में उनकी तलाश की जा रही थी 1हांलाकि राजधानी में उनके खिलाफ् कोई मामला दर्ज नही है 1इस पर श्री सिंह ने कहा कि वह एक कुख्यात संदिग्ध अपराधी हैं और दिल्ली पुलिस यह जानना चाहती थी कि क्या वह यहां से अपनी गतिविधियां चलाने के लिये आधार तैयार कर रहे थे

घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें लाने के लिये पुलिस उपाधीक्षक रामबदन सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम यहां के लिये रवाना कर दी 1अतिरिक्त पुलिस महानिदशेक .अपराध.कानून और व्यवस्था एवं एस टी एफ्.बृजलाल ने बताया कि समाजवादी पार्टी. सपा.से निष्कासित श्री अहमद का संभवत नार्को टेस्ट किया जा सकता है 1उन्होंने बताया कि इलाहाबाद जिले की एक पुलिस टीम श्री अहमद के राष्ट्रीय राजधानी में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पिछले कुछ दिनों से दिल्ली मेें डेरा डाली हुयी थी और आज इलाहाबाद से ही एक अन्य पुलिस दल स्थानीय अदालत से वारंट हासिल कर दिल्ली के लिये रवाना होगा ताकि उन्हें दिल्ली न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर लिया जा सके1 हाल ही में उत्तर प्रदेश के एक अन्य माफ्िया डान ब्रजेश सिंह की गिरफ्तारी के बाद कल श्री अहमद का पकडा जाना दिल्ली पुलिस के लिये बडी सफ्लता मानी जा रही है

शोभित.समरेन्द्र.अजय.राणा 1704वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+