गद्दी छोड़ें मुशर्रफ: मुफ्ती उस्मानी

Parvez Musharraf
कराची 1 फरवरी: पाकिस्तान के मुफ्ती आजम मोहम्मद रफी उस्मानी ने कहा है कि राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ् को अवाम और धार्मिक नेताओं की इच्छाओं का सम्मान करते हुये राष्ट्रपति पद तुरंत छोड देना चाहिये.

मुफ्ती रफी उस्मानी ने पाकिस्तान के निजी टेलीविजन चैनल जियो टीवी को दिये एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि मुशर्रफ् संवैधानिक कानूनों को ताक पर रखकर राष्ट्रपति बने है लेकिन उनके इस प्रयास से मुल्क में अमन कायम नहीं हो सका है.

उन्होंने लाल मस्जिद की घटना का उदाहरण देते हुये कहा कि मौलाना गाजी अब्दुल रशीद सरकार के साथ समझौता करने के लिये तैयार हो गये थे लेकिन मुशर्रफ ने समझौते को दरकिनार कर लाल मस्जिद पर कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि मुल्क में आये दिन हो रहे आत्मघाती हमले सरकार की मुस्लिम विरोधी नीतियों के परिणामस्वरूप हो रहे है.

गौरतलब है कि धार्मिक संगठनों में मुफ्ती ए आजम पद सबसे बडा माना जाता है. खासतौर पर इस्लामी देशों में इस पद का काफी महत्व होता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+