दूसरी भारत रूस व्यापार और निवेश बैठक नई दिल्ली में होगी
मास्को 31 जनवरी .वार्ता. भारत और रूस के बीच व्यापार और निवेश पर दूसरी बैठक 12 और 13 फरवरी को नई दिल्ली में होगी
आधिकारिक समाचार एजेंसी इतरतास ने आज यह जानकारी देते हुये बताया कि बैठक के उद्घाटन सत्र की शुरूआत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और रूस के प्रधानमंत्री विक्टर जुबकोव करेंगे1 पिछले साल फरवरी में हुयी पहली बैठक के बाद रूसी कंपनियों ने भारतीय बाजार में निवेश और व्यापारिक सोदारी बढाने में काफी रूचि दिखाई थी
रूसी कंपनियों का भारतीय बाजार में कार निर्माण.ऊर्जा और विमानन क्षेत्र में खासा रूान देखने को मिला1 दूसरी बैठक में इन क्षेत्रों में द्विपक्षीय सोदारी बढाने पर विचार विमर्श किया जायेगा1 इस बैठक में दोनों देशों के लगभग 500 प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है
निर्मलसुनील225
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications