आस्ट्रेलिया में मंदिर निर्माण का विरोध

स्थानीय लोगों का तर्क है कि मंदिर के निर्माण कारण इस क्षेत्र में पाकिग और इमारतों का डिजाइन प्रभावित होगा. इससे पहले इस इलाके में एक मुस्लिम स्कूल के खिलाफ् भी लोग एकजुट हो गये थे.
संस्था के ट्रस्टी करसन कराई ने बताया कि दरअसल लोग हिन्दू मंदिर को लेकर भ्रमित है और फिजूल के सवाल उठा रहे है. इस इलाके में हिन्दू मंदिर के निर्माण से स्थानीय सुविधाओं पर कोई फ्र्क नहीं पडेगा. संस्था ने दस लाख आस्ट्रेलियाई डॉलर की लागत से इस इलाके में एक हिन्दू मंदिर के निर्माण की योजना बनाई है लेकिन स्थानीय नागरिक मंदिर के डिजाइन और पाकिग को लेकर इसका विरोध कर रहे है.
इससे पहले स्वामीनारायण संस्था कई देशों में भव्य मंदिरों का निर्माण कर चुकी है. लंदन के नेस्डन इलाके में बनाया गया हिन्दू मंदिर बि्रटिश हिन्दूओं में काफी लोकप्रिय है. हाल ही में इस संस्था ने अटलांटा और टोरंटो में भव्य हिन्दू मंदिरों का निर्माण किया है.


Click it and Unblock the Notifications