श्रीलंका नौसेना ने भारतीय मछुआरों को छोडा
रामेश्वरम .तमिलनाडु. 31 जनवरी.वार्ता. श्रीलंका नौसेना ने उसकी जलीय सीमा में गए 12 भारतीय मछुआरों को आज भारतीय तटरक्षक बल .आईसीजी. के हवाले कर दिया
रामनाथपुरम के मंडपम में आईसीजी के कमाडिंग आफिसर के जनार्दन ने पत्रकारों को बताया कि श्रीलंका नौसेना ने जलीय सीमा का उल्लंघन करने पर 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करके उनकी तीन मशीनी नौकाएं जब्त कर ली थी1 लेकिन आईसीजी की पहल के बाद श्रीलंकाई नौसेना ने इन सभी को छोड दिया
जितेन्द्र संजीव मनोरंजन 2313 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications