आठ साल बाद आदित्य चोपड़ा करेंगे निर्देशन
मुंबई 01 फरवरी.वार्ता. ..दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे.. और ..मोहब्बतें.. जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक आदित्य चोपडा लगभग आठ वर्ष बाद एक बार फिर ..लाईट्स. कैमरा. एक्शन.. बोलते नजर आएंगे
यशराज फिल्मस सूत्रों के अनुसार आदित्य की तीसरी फिल्म ..रब ने बना दी जोडी.. में भी नायक शाहख खान ही होंगे हालांकि नायिका के लिये नया चेहरा लिया जायेगा. जिसकी खोज जारी है
फिल्म के लेखक भी आदित्य ही हैं और इसकी शूटिंग मई में शुरू होगी तथा इसी वर्ष के अंत तक फिल्म के प्रदर्शन की योजना है1 2000 में प्रदशित ..मोहब्बतें.. के बाद आदित्य ने निर्देशन छोडकर अपने पिता यश चोपड़ा के बैनर यशराज फिल्म्स को ..कापोरेट.. स्वरूप देने में जुट गये थे और आदित्य की देखरेख में यशराज ने ..धूम.. धूम 2.. ..हम तुम.. सलाम नमस्ते.. बंटी और बबली.. फना.. चक दे इंडिया.. जैसी कई सफल फिल्मों का निर्माण किया1हालांकि पिछले वर्ष यशराज की ..तारा रम पम.. ूम बराबर ूम.. लागा चुनरी में दाग.. आदि फिल्में बुरी तरह से पिट गयी थीं
आदित्य ने इस दौरान अपने पिता यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म ..वीर जारा.. की पटकथा भी लिखी थी
महेश प्रकाश मनोरंजन 1922 वार्ता.
जीवनसंगी की तलाश है? भारत मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें - निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!