ओबीसी एवं डीएसपी मैरिल लिंच के मध्य समझौता

OBL DSP Merrill Lynch
नई दिल्ली 1 फरवरी: सार्वजनिक क्षेत्र के ओरियंटल बैंक आफ कामर्स (ओबीसी) ने डीएसपी मैरिल लिंच की सावधि कोष योजनाओं को उपलब्ध कराने के लिए समझौता किया है.

दोनों के बीच हुए इस समझौते के तहत मैरिल लिंच की सावधि कोष योजनाएं ओबीसी के देश भर में फैली बैंक शाखाओं में उपलब्ध होगीं.

बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आलोक कुमार मिश्रा और डीएसपी मैरिल लिंच के अध्यक्ष एवं मुख्य निवेश अधिकारी एस नागनाथ ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए.

श्री मिश्रा ने कहा कि एक ही जगह पर ग्राहकों को विभिन्न सेवाओं को उपलब्ध कराने की बैंक की मुहिम में डीएसपी मैरिल लिंच के साथ समझौता एक और कड़ी है. इससे बैंक के ग्राहक तो लाभान्वित होंगे ही बैंक की भी आय बढाने में मदद मिलेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+