कांग्रेस लोगों को उनका जायज हक देने के पक्ष में . अहमद
नयी दिल्ली. 01 फरवरी. वार्ता. कांग्रेस ने आज साफ कहा कि वह दलित मुस्लिम और दलित ईसाइयों को आरक्षण देने के पक्ष में है लेकिन इस दिशा में कोई कदम राष्ट्रीय सहमति बनने के बाद ही उठाया जा सकता है1 कांग्रेस के प्रवक्ता शकील अहमद ने आज यहंा पार्टी की नियमित ब्रीफिंग में कहा कि इन वगों को आरक्षण देने की मांग लंबे समय से उठ रही है और इस पर विचार किया जा रहा है1 इस मसले पर कुछ पक्षों की राय आ चुकी है तथा कुछ पक्षों के विचार आने है1 मामले को संवेदनशील बताते हुये उन्होंने कहा कि इस पर राष्ट्रीय सहमति बनाने की जरत है
इस मुद्दे पर पार्टी का रुख स्पष्ट करने के लिये कहे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी का मानना है कि जिसका जो जायज हक है उसे वह मिलना चाहिये 1 जो पीछे छूट गया है उसे आगे लाया जाना चाहिये लेकिन हम इसे घृणा की राजनीति के प में नहीं फैलाना चाहते
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती द्वारा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर दलित मुस्लिमों और दलित इसाइयों को आरक्षण देने की मांग की आेर ध्यान दिलाये जाने पर उन्होंने कहा कि यह मांग उठाने वाली वह पहली नेता नहीं है1 विभिन्न संगठन और दल लंबे समय से यह मांग उठा रहे हैं1 रंगनाथ मिश्र आयोग और सच्चर समिति ने भी इसकी सिफारिश की है
जय .समरेन्द्र.अजय.राणा 1903वार्ता वार्ता












Click it and Unblock the Notifications