शीघ्र जारी होगी राष्ट्रीय जैव इधन नीति.रघुवंश
नयी दिल्ली 01 फरवरी.वार्ता. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने आज कहा कि देश में जैव इधन को बढावा देने के लिए राष्ट्रीय जैव इधन नीति इस महीने के अंत तक जारी हो जाएगी
श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जैव इधन नीति तैयार हो चुकी है और इस पर मंत्रियों के समूह को विचार करना है 1 उन्होंने कहा कि इस माह के अंत अथवा मार्च के पहले सप्ताह में इसकी घोषणा कर दी जायेगी1 उन्होंने यहां भारतीय जैव ईंधन संघ के सेमिनार.जलवायु परिवर्तन एवं जैव ईंधन.में कहा कि कच्चे तेल, पेट्रोल और डीजल आदि के दाम बढने और इनके समाप्त होने की आशंका के कारण देश के लिए जैव ईंधन आवश्यक हो गया है1 उन्होंने कहा कि देश में 5.5 करोड हेक्टेयर भूमि बंजर भूमि है जिसमें से 60 प्रतिशत पर जट्रोफा और जैव ईंधन की अन्य फसलें उगायी जा सकती है
श्री सिंह ने कहा कि जट्रोफा का पौधा 30 से 40 वर्ष तक रहता है1 इसलिए इससे एक आेर जहां इसकी खेती लागत कम आती है वहीं दूसरी आेर इससे रोजगार के अवसर पैदा होते हैं
उन्होंने जैव इधन की खेती से अनाज की कमी की आशंका को खारिज करते हुए कहा कि जट्रोफा की खेती बंजर और बेकार पडी भूमि पर की जा सकती है और इसके लिए 15 सौ करोड रूपए की एक योजना तैयार की गयी है 1 इसके तहत एक सौ करोड रूपए जारी किए जा चुके हैं 1 जिससे जट्रोफा की पौध तैयार की गयी
सत्या मिश्रा.राणा 1459जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications