विकास की गति बनाये रखने के लिये सुधारों को बढाना जरी..चिदंबरम

नयी दिल्ली 01 फरवरी.वार्ता. वित्तमंत्री पी.चिदंबरम ने समाज के सभी तबकों तक बेहतर सुविधायें और सेवायें पहुंचाने के लिये संवेदनशील क्षेत्रों में सुधारों को आगे बढाने और योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतरी पर जोर दिया है

श्री चिदंबरम ने आज यहां मंत्रालय से जुडी संसदीय सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे1 उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सुधारों को आगे बढाने और परियोजनाओं पर ठीक से अमल करने से 11वीं पंचवर्षीय योजना में विकास की तेज रफ्तार को और मजबूती दी जा सकती है1 उन्होंने कहा कि यही एक रास्ता है जिससे वित्तीय जबावदेही और बजट प्रबंधन अधिनियम में तय लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है

वित्त मंत्री ने समिति के सदस्यों से सुधारों को आगे बढाने और आर्थिक विकास की तेज गति को बनाये रखने के लिये सुाव मांगे ताकि आगामी बजट में उस दिशा में कदम उठाया जा सके1 श्री चिदंबरम ने सदस्यों को अर्थव्यवस्था की स्थिति और कर क्षेत्र में हो रहे सुधार की जानकारी दी1 उन्होंने बताया कि पांच साल पहले सकल घरेलू उत्पाद .जीडीपी. की तुलना में कर राजस्व 8.2 प्रतिशत पर था1 अनुमान है कि इस वर्ष यह करीब 12 प्रतिशत तक पहुंच जायेगा

उन्होंने कहा कि कर राजस्व में हुई इस वृद्धि से सरकार को सामाजिक और ढांचागत क्षेत्र की परियोजनाओं के लिये अधिक संसाधन उपलब्ध कराने में मदद मिली है1 इस साल के बजट में 548122 करोड पये रहने की राजस्व प्राप्ति का अनुमान लगाया गया है

आज की बैठक में श्री जीवाभाई ए. पटेल. के.सी. सिहंबाबा. प्रहलाद जोशी. पुष्प जैन. मोहम्मद सलीम. तुकाराम जी. गदक. पी.सी .थामस. तरित बरन तोपदार. डा. सी. कृष्णन. हरेंद्र सिहं मलिक. राजकुमार धूत. ए.विजय राघवन. एक.एम. लालजन बाशा. अबनी राय. बिमल जालान. बी.जे. पांड्या. राहुल बजाज और दिनेश ति्रवेदी उपस्थित थे

वित्त राज्यमंत्री एस.एस. पलानीमणिक्कम और पवन कुमार बंसल के साथ वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे

महाबीर मनोहर मनोरंजन 1937 वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+