एमटीएनएल जल्द शु कर सकता है दुर्घटना बीमा

नयी दिल्ली 01 फरवरी.वार्ता. भारत संचार निगम लिमिटेड .बीएसएनएल. की तर्ज पर महानगर टेलीफोन निगम. एमटीएनएल. जल्दी अपने उपभोक्ताओं के लिये दुर्घटना बीमा योजना की शुआत कर सकता है

केंद्रीय संचार राज्य मंत्री तथा कांग्रेस के प्रवक्ता शकील अहमद ने आज यहां इस आशय का संकेत दिया1 उन्होंने कहा कि एमटीएनएल से इस तरह की योजना शु करने को कहा गया है जिस पर विचार चल रहा है और जल्द ही कोई फैसला हो सकता है

डा. अहमद ने यहां कांग्रेस की नियमित ब्रीफिंग में कहा कि कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ की पार्टी की नीति के अनुरुप बीएसएनएल ने यह योजना शु की है1 इससे उसके लगभग साढे चार करोड उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचेगा1 इस योजना के तहत किसी दुर्घटना में मौत होने या अपाहिज होने की स्थिति में उपभोक्ता को 50000 रुपये दिये जायेंगे

उन्होंने कहा कि इस योजना से साफ है कि सरकारी उपक्रम सिर्फ मुनाफा कमाने में नहीं लगे हुये हैं बल्कि वे सामाजिक दायित्वों को भी पूरा कर रहे हैं और कल्याणकारी कदम उठा रहे हैं

जय सत्या मनोरंजन 1928 वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+