सार्क देशों के एक गांव का विद्युतीकरण करेगा भारत
नयी दिल्ली 01 फ्रवरी. वार्ता. भारत ने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ..दक्षेस..देशों के एक.एक गांव को अपने खर्चे से रोशन करने का फ्ैसला लिया है 1इसमें बिजली की आपूर्ति उपकरणों को लगाना .घरेलू सौर ऊर्जा तंत्र को स्थापित करना और सौर ऊर्जा से गलियों में प्रकाश की व्यवस्था करना शामिल है
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय का दक्षेस विभाग इस बारे में प्रारभिंक सवर्ेक्षण करेगा और प्रत्येक सदस्य देश में तीन गांवो की पहचान करेगा 1ऐसे चुने गये गांवों में घरों .सौर ऊर्जा उपकरणों और गलियों में प्रकाश की व्यवस्था के लिये आवश्यक सामानेां की कुल संख्या का ब्यौरा विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास अथवा उच्चायुक्त को सौपेंगा
बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाये रखने के इरादे से चुने गये गांव में से दो लोगोे को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा 1सूत्रों ने बताया कि इस योजना में 2100 सौर ऊर्जा घरेलू उपकरण और 350 गलियों को प्रकाशित करने वाले सौर ऊर्जा उपकरण को लगाये जाने की योजना है
गौरतलब है दक्षेस में भारत के अलावा पाकिस्तान .बंगलादेश .श्रीलंका .भूटान .मालदीव .नेपाल और अफगानिस्तान शामिल है
शोभित.शिव.प्रभु 1310वार्ता












Click it and Unblock the Notifications