मायावती बेलगाम तानाशाह की तरह काम कर रही हैं...भाजपा

नयी दिल्ली 01 फरवरी .वार्ता. भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को तानाशाह करार देते हुये आज आरोप लगाया कि सुश्री मायावती अपने चुनावी वादों को पूरा करने के बजाय पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के भ्रष्टाचार और अराजकता के रिकार्ड तोडने में लगी हैं

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के प्रति कथित वफादारी दिखाने वाले चार वरिष्ठ अधिकारियों समेत 52 अधिकारियों का कल उत्तर प्रदेश में तबादला किये जाने पर्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये पार्टी के उपाध्यक्ष मुखतार अब्बास नकवी ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि सुश्री मायावती तानाशाह की तरह काम कर रही हैं1 वह अपने राजनीतिक विरोधियों को प्रताडित करने में लगी है

भाजपा के प्रचार के लिये संकल्प संदेश वाहन रवाना करने के मौके पर उन्होंने आरोप लगाया कि सुश्री मायावती ने उत्तरप्रदेश के चुनावों में जितने वादे किये थे उनमे से अभी तक एक को भी पूरा नही किया है1 वह तो मुलायम सरकार ने भ्रष्टाचार और अराजकता के जो रिकार्ड बनाये थे बस उसे तोडने में लगी हुई हैं

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के खिलाफ साम्प्रदायिक सीडी प्रकरण की जांच .केंद्रीय जांच ब्यूरो .सीबीआई. को सौंपे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये श्री नकवी ने कहा कि मायावती सरकार का यह फैसला हास्यास्पद है और कानून की थोडी बहुत भी सम रखने वाला यह बता देगा कि यह पहचान में भूल का सीधा मामला है1 उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनावों के दौरान जिस दिन लखनऊ में यह सीडी जारी हुई उस समय भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह वहां मौजूद नही थे1 बल्कि पूर्व राज्यसभा सदस्य राजनाथ सिंह मौजूद थे

उपाध्याय.समरेंद्र.अजयसुनील1804वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+