खुले बाजार में फरवरी के लिए 14 लाख टन चीनी
नयी दिल्ली. 01फरवरी.वार्ता. सरकार ने इस माह में खुले बाजार में बेचने के लिए 14 लाख टन चीनी जारी की है 1 आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि पहले त्रैमासिक कोटे में फरवरी का खुले बाजार का चीनी कोटा 13 लाख टन का था इसे बढाकर अब चौदह लाख टन किया गया है1 इस प्रकार पहले की घोषणा की तुलना में फरवरी में खुले बाजार के लिए एक लाख टन अर्थात 7.7 प्रतिशत अधिक चीनी जारी की गई है 1 दिसम्बर में जनवरी..मार्च..08 की तिमाही का कोटा जारी करते हुए सरकार ने खुले बाजार में कुल 41 लाख टन चीनी छोडने की घोषणा की थी 1 जनवरी माह में भी सरकार ने पहले के 13 लाख टन कोटे के अलावा 97 लाख 96 हजार टन और चीनी जारी की थी
मिश्रा नीलिमा प्रेम .1322वार्ता












Click it and Unblock the Notifications