धार्मिक शिक्षाओं ने छुड़वाई बुश की शराब

बाल्टीमोर में एक कार्यक्रम के दौरान श्री बुश ने स्वीकार किया कि जिदंगी के एक पडाव पर वह बिल्कुल शराबी बन चुके थे और ऐसा लगता था कि वह अब शराब की लत नहीं छोड पायेंगे.
लेकिन एक धार्मिक संगठन का हिस्सा बनने के बाद उन्होंने शराब की लत पर काबू पाया और फ्रि सामान्य जिंदगी शुरु कर दी.
इससे पहले पिछले साल एबीसी को दिये एक इंटरव्यू में अमरीकी राष्ट्रपति ने स्वीकार किया था कि जवानी में एक शराबी बन चुके थे लेकिन 40 साल की उम्र में उन्होंने इस बुरी लत को छोड दिया था.
वर्ष 2000 में अमरीकी चुनाव के दौरान भी श्री बुश ने स्वीकार किया था कि वर्ष 1976 में उन्हें नशे में गाडी चलाने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था.


Click it and Unblock the Notifications