मुशर्रफ को कड़ा सबक सिखाया जाएगा: बैतुल्लाह

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के किसी अज्ञात स्थान पर अल जजीरा चैनल को दिए गए एक साक्षात्कार में मसूद ने कहा कि उसका प्रमुख उद्देश्य ब्रिटेन व अमेरिका को समाप्त करना तथा गैर मुस्लिमों को घमंड को चूर चूर करना है.
उसने कहा कि उसे अल्लाह पर भरोसा है कि उसे अमेरिका तथा ब्रिटेन को ध्वस्त करने में सफलता प्रदान करेगा. उसने कहा कि जल्दी ही इस जेहाद का चमत्कार दृष्टिगत होगा.
इस लंबे साक्षात्कार में अपना चेहरा छुपाए हुए बैतुल्लाह ने कहा मुशर्रफ को काफिरों के हाथ की कठपुतली बताया व कहा कि उन्होंने अपने काफिरों को खुश करने के लिए मस्जिद के भीतर मुस्लिमों की हत्याएं करवाईं, तथा इसके लिए मुशर्रफ को ऐसा सबक सिखाया जाएगा जोकि इतिहास के पन्नों पर दर्ज किया जाएगा.


Click it and Unblock the Notifications