फ्लोरिडा में मिट रोमनी से आगे हुए जॉन मैक्केन

वाशिंगटन 31 जनवरी: अमेरिका के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए चल रही दौड़ में रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर जॉन मैक्केन फ्लोरिडा में हुए प्राथमिक चुनाव में मिट रोमनी को हराकर मजबूत स्थिति में आ चुके हैं.
इस चुनाव में 99 प्रतिशत रिपब्लिकन सदस्यों द्वारा मतदान किया गया.
जॉन मैक्केन को 36 प्रतिशत मत प्राप्त हुए जबकि रोमनी को 31 प्रतिशत मत ही मिले.
वहीं इस होड़ के एक और प्रत्याशी तथा न्यूयार्क के पूर्व मेयर रूडी गिलयानी को मात्र 15 प्रतिशत मत ही प्राप्त हुए तथा उन्होंने इस उम्मीदवारी के लिए अपना दावा वापस लेने की घोषणा कर दी.


Click it and Unblock the Notifications