उप्र में भाजपा सीडी प्रकरण फिर गर्माया

Rajnath Lalji
लखनऊ 31 जनवरी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विवादास्पद सीडी को लेकर यहां आज एक बार फिर राजनीति गर्मा गयी जब पुलिस ने पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह एवं लालजी टंडन सहित दस नेताओं के खिलाफ आरोपपत्र तैयार कर राज्य सरकार से मुकदमा दायर करने की अनुमति मांगी है.

यह सीडी गत वर्ष हुए विधानसभा चुनाव के दौरान जारी की गयी थी जिसके बारे में आरोप था कि उससे सांप्रदायिक हिंसा भडक सकती है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में दस अभियुक्तों के खिलाफ अभियोजन का प्रस्ताव राज्य सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है.

गत वर्ष छह अप्रैल को इस मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गत नवम्बर के अंतिम सप्ताह में पुलिस ने आरोपपत्र तैयार कर लिया था. मामले की जांच और आरोपपत्र तैयार करने में हजरतगंज पुलिस को आठ माह लगे. आरोपपत्र तैयार होने तथा मुकदमें के लिये अनुमति मांगे जाने का खुलासा कल हुआ.

हजरतगंज के क्षेत्राधिकारी बी.पी. अशोक द्वारा तैयार आरोपपत्र में भाजपा नेताओं को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 153ए, 152बी, 295ए, 290, 505 तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123, 125, 3, 3ए के तहत आरोपित किया गया है.

गौरतलब है कि विवादास्पद सीडी में एक सम्प्रदाय विशेष के खिलाफ इन नेताओं के भडकाऊ भाषण थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+