आयोग ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कीं

निर्वाचन आयोग ने सात फरवरी को मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की बैठक बुलायी है. आयोग न केवल अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव बल्कि इस वर्ष कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव भी सुचारू तरीके से संपन्न कराने का इच्छुक है.
मुख्य निर्वाचन आयुक्त एन गोपालस्वामी तथा अन्य दो निर्वाचन आयुक्त नवीन चावला और एस वाई कुरैशी चुनावों से पूर्व चुनाव से जुड़े सभी मुद्दों की समीक्षा करेंगे.
निर्वाचन अधिकारियों की बैठक में मुख्य ध्यान बोगस मतदाताओं के नाम हटाकर वर्ष 2008 की मतदाता सूची की समीक्षा करना, निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के लिए अग्रिम जरूरी तैयारी, फोटो मतदाता पहचान पत्र सूचियां तैयार करने के लिए समय सीमा तय करना तथा मतदान केन्द्रों को युक्तिसंगत बनाने पर केन्द्रित किया जाएगा.
गोपालस्वामी ने बताया कि इस सारी कवायद का मतलब यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूचियां साफ सुथरी हों. योज्ञ लोगों के नाम सूची से हटाए न जाएं तथा गैर कानूनी मतदाताओं के नाम उसमें से निकाले जाएं.


Click it and Unblock the Notifications