राष्ट्र ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी, संयुक्त प्रगतिशील गंठबधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केन्द्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों और लोकसभा में विपक्ष के नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने राजधाट स्थित बापू की समाधि पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए.
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित एवं काफी संख्या में स्वतंत्रता सेनानियों ने बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. शहीद दिवस के रूप में मनायी जाने वाली राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि के अवसर पर तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की. बाद में राष्ट्रपिता के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया. इस मौके पर बापू के प्रिय भजन "वैष्णव जन तो" समेत अन्य भजनों का गायन किया गया.


Click it and Unblock the Notifications