सारा ज्वैल्स की प्रदर्शनी एक से चार फरवरी तक
इंदौर 31 जनवरी .वार्ता. जयपुर की प्रतिष्ठित ज्वैलरी फर्म सारा ज्वैल्स जयपुर में अपना एक रिटेल शोरूम खोलने जा रही है
फर्म के निदेशक अजय काला ने आज इंदौर में पत्रकारों को बताया कि फिलहाल जयपुर में ही एक रिटेल शोरूम खोलने का इरादा है1 उन्होंने बताया कि इंदौर में एक से चार फरवरी तक 18 कैरेट सोने के जेवरात के साथ ही हीरे और रंगीन रत्नजडित आभूषणों की प्रदर्शनीलगाई जा रही है1 उन्होंने बताया कि इंदौर में पांचवी बार यह प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है
श्री काला ने बताया कि अब माणिक और हीरे के आभूषण नयी पीढी को ज्यादा आक षित कर रहे हैं. क्योंकि समय के साथ इसकी दुर्लभता और मूल्य बरकरार है और मूल्यों में अच्छी वृद्धि हो रही है1 उन्होंने कहा कि माणिक की नयी श्रेणी सस्ते दामों में उपलब्ध है
सारा ज्वैल्स विदेशों में डिजायनर आभूषणों का निर्यात करती है1 कारोबार का 50 प्रतिशत राजस्व निर्यात से ही आता है1 अखिलेश सत्या जगबीर1536वार्ता












Click it and Unblock the Notifications