15 और 16 फरवरी को महू में विशेष सैनिक भरती रैली
इंदौर 31 जनवरी.वार्ता. भारतीय सेना के महू स्थित सैनिक भरती कार्यालय द्वारा आगामी 15 और 16 फरवरी को सैनिकों के तकनीकी और ट्रेडमेन पदों की भरती की जायेगी
सैनिक तकनीकी और सैनिक ट्रेडमेन पदों की विशेष भर्ती के लिए 15 फरवरी को उज्जैन. रतलाम. बडवानी. देवास और शाजापुर तथा 16 फरवरी को इन्दौर. धार.ाबुआ. मन्दसौर. बुरहानपुर और नीमच के युवाओं को आमंत्रित किया गया है1 चयन प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षण के बाद योग्य पाये जाने वाले उम्मीदवारों की 17 फरवरी को योग्यता परीक्षा होगी
सेना के भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल वी.के. सैनी ने बताया कि सैानिक तकनीकी पद के लिये रसायन. गणित. भैतिकी और अंग्रेजी विषय में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार भाग ले सकते हैं1 इसी तरहसैनिक ट्रेडमेन पद के तहत पांचवी या आठवीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारचयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं1 सैनिक तकनीकी के तहत रसोईया. नाई. धोबी. दर्जी. मोची. मैस वेटर और सफाईवाला पदोंकी भरती की जायेगी
कर्नल सैनी ने बताया कि यह खुली रैली है तथा इसमें चिन्हित किये गये जिलों के इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर महू के राजपूताना मैदान पर सुबह 5.00 बजे पहुंचना होगा1 उम्मीदवारों कोसभी आवश्यक दस्तावेज की मूल प्रति और फोटो कापी केसाथ हालही में बिना टोपी और सफेद शर्ट में 20 पासपोर्ट आकार के फोटो लानाहोगा1 अखिलेश संजीव मनोरंजन 2127 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications