वित्त मंत्री ने बजट के बारे में कोई संकेत नहीं दिया . वित्त मंत्रालय

नयी दिल्ली 31 जनवरी.वार्ता. वित्त मंत्रालय ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम के हवाले से आगामी बजट के कडा होने की बात कही गयी है

वित्त मंत्रालय ने कल स्पष्ट किया कि वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आगामी बजट के कडा होने के बारे में किसी प्रकार का कोई संकेत नहीं दिया है और न ही यह कहा है कि अगला बजट जनता पर भारी पडेगा

वित्त मंत्रालय ने कहा कि वित्त मंत्री ने बजट के बारे में ऐसा कुछ नहीं कहा है1 मंत्रालय ने एक संवाद समिति द्वारा दिये गये इस तरह के समाचार का साफ शब्दों में खंडन किया है1 मंत्रालय ने कहा है कि संवाद समिति .पीटीआई. की यह खबर निराशाजनक है1 पीटीआई ने हल्के फुल्के अंदाज में कही गई बात का अर्थ ही बदल दिया

मंत्रालय की तरफ से आज जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि 29 जनवरी को एक पुरस्कार वितरण समारोह में श्री चिदंबरम ने हंसी मजाक के अंदाज में पूछे गये एक सवाल का उसी अंदाज में जबाव देते हुये कहा.. आप 29 फरवरी को शायद मु पर इतने मेहरबान न हों1. बयान में कहा गया है कि संवाद समिति द्वारा इस बात का दूसरा अर्थ निकालना खेद जनक है

उल्लेखनीय है कि श्री चिदंबरम इस बार आम बजट 29 फरवरी को पेश करने वाले हैं1 पीटीआई ने वित्त मंत्री द्वारा कहे गये इस वाक्य का मतलब बजट से जोडते हुये खबर दी कि .जनता पर भारी होगा इस बार का बजट1. वित्त मंत्रालय ने संवाद समिति के इस समाचार को खेदजनक बताते हुये उसका खंडन किया है

महाबीर नीलिमा जगबीर1626वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+