कुक्कुट व चूजे लाने पर रोक
बरेली 31 जनवरी .वार्ता. उत्तर प्रदेश के बरेली मण्डल के बरेली औरशाहजहांपुर जिलों में बिना जांच के कुक्कुट एवं चूजे लाने पर रोक लगादी गयी है
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि चार दिन पूर्व पश्चिमबंगाल के बर्धमान जिले से 257 पेटी चूजे उत्तर प्रदेश के बरेली मण्डलके शाहजहांपुर व बरेली जिलों में भेजे जाने की सूचना मिलने के बादयहां पुलिस व प्रशासन को सतर्क कर दिया गया और जांच के बिना मुर्गेया चूजे लाने पर रोक लगा दी गयी
शाहजहांपुर में इस तरह के एक हजार से ज्यादा चूजे बरामद होनेपर जिला प्रशासन द्वारा उन्हें कल जमीन में जिंदा दफना दिया गया
तीन दिन की मशक्कत के बावजूद बरेली में पश्चिम बंगाल से भेजा गयाएक भी चूजा नहीं मिला 1 इस बीच पशु चिकित्सा विभाग ने एहतियातन बरेली में चूजों केकरीब 20 नमूने लिये हैं जिन्हें जांच के लिए भोपाल भेज दिया गया है
सूत्रों के अनुसार जांच रिपोर्ट आने में तीन हफ्ते लग सकते हैं 1 बरेलीके मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. के.के. सिंह का कहना है कि जिलेमें विभागीय पशु चिकित्सक जांच में जुटे हैं 1 फिलहाल यहां कुछ भीसंदिग्ध नहीं मिला है
सूत्रों के अनुसार मण्डल के बदायूं व पीलीभीत जिलों में भीएहतियातन सतर्कता बरती जा रही है
सं.शोभित.राणा 1936वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications