मुर्गे मुगियां मारने में अमरीकी मदद नहीं चाहिये.मुखर्जी

नयी दिल्ली 31 जनवरी .वार्ता. पश्चिम बंगाल के 19 में से 13 जिले बर्ड फ्लू की चपेट में हैं1 विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी ने आज कहा कि भारत को बर्ड फ्लू प्रभावित क्षेत्रों में मुर्गे मुगियां मारने में मदद नहीं चाहिये बल्कि यह मदद दवाइयों और रोग को रोकने की नयी प्रौद्योगिकी के प में ली जा सकती है

श्री मुखर्जी यहां एक नये स्कूटर को बाजार में बिक्री के लिये उतारने वाले समारोह में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे

उल्लेखनीय है कि अमरीका ने बच्चों के लिये तामीफ्लू का पीने वाला सीरप और रोगियों व पशुओं की जांच तथा मुर्गे मुगियों को मारने में मदद देने का प्रस्ताव किया था1 भारत में नियुक्त अमरीकी राजदूत डेविड मल्फोर्ड ने इस प्रस्ताव में तकनीकी प्रौद्योगिकियां. उपकरण और तामीफ्लू की दवाइयां शामिल हैं

उन्होंने बताया कि कल उनकी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य से बातचीत हुई थी. जिन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू से प्रभावित अधिकांश क्षेत्र में रोग पर नियंत्रण पा लिया गया है तथा अगले कुछ दिनों में शेष क्षेत्र में भी स्थिति पर काबू पा लिया जायेगा

उल्लेखनीय है कि बर्ड फ्लू नौ एशियाई देशों में कोरिया. वियतनाम. जापान. थाईलैंड. कम्बोडिया. लाआेस. इंडोनेशिया. चीन मलेशिया और भारत में फैला है जिनमें से जापान. कोरिया. और मलेशिया में इस रोग पर काबू पा लिया गया है और ये तीनों देश इस रोग से मुक्त हो गये हैं

निगम.समरेंद्रसुनील1843वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+