भारत व अमरीका के बीच अंतरिक्ष सहयोग धीमा: नायर

G Madhavan Nair
वाशिंगटन 31 जनवरी: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष जी माधवन नायर ने भारत और अमरीका के बीच अंतरिक्ष सहयोग के क्षेत्र में हो रही धमी प्रगति पर चिंता जतायी है. डा. नायर ने कल यहां सेंटर फार स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टजीज में एक कार्यक्रम के दौरान एक सवाल के जबाव में यह विचार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह बहुत कठिन प्रश्न है. प्रत्येक देश का अपना कानून है. हालांकि उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक स्तर द्विपक्षीय संबंध बहुत अच्छा है.

उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमरीका की यात्रा की और राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश अंतरिक्ष सहयोग और अंतरिक्ष व्यापार के क्षेत्र में संबंध को मजबूत बनाने पर सहमत हुये थे. डा नायर ने अमरीका से उपकरण हासिल करने आ रही कठिनाइयों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कुछ सकारात्मक और कुछ नकारात्मक संकेत मिलते रहते हें लेकिन हमें धैर्य रखना होगा.

उन्होंने एक अन्य सवाल के जबाव में कहा कि भारत और चीन के बीच अंतरिक्ष को लेकर कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है और व्यावसायिक आधार पर चीन की अंतरिक्ष एजेंसियां भारतीय डाटा का उपयोग करती है लेकिन चीन के साथ भारत को कोई औपचारिक सहयोग नहीं है. इसरो प्रमुख ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग प्रतिस्पर्धा के वजाय भविष्य के नियमों पर आधारित होगा. डा नायर ने कहा कि इसरो और अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा मिलकर काम कर रहा है. डा नायर का नासा के प्रशासक माइकल ग्रिफिन से भी मिलने का कार्यक्रम है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+