तेज आर्थिक वृद्धि के लाभ से वंचित ही है 70 प्रतिशत आबादी. सेनगुप्ता

नई दिल्ली 31 जनवरी .वार्ता. पंचायती राज मंत्री मणिशंकर अय्यर की तर्ज पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन. संप्रग. सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के उपाय सुाने के लिए गठित एक महत्वपूर्ण आयोग के प्रमुख ने भी आज कहा कि आर्थिक वृद्धि का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच रहा है और अब भी 77 प्रतिशत जनसंख्या तीव्र आर्थिक वृद्धि के लाभों से वंचित है

असंगठित क्षेत्र के उद्यमों के लिए राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष और वामपंथी रूान वाले अर्थशात्री डा अर्जुन सेनगुप्ता ने कहा .. नौ प्रतिशत की उच्च आर्थिक वृद्धि का स्वागत है पर हमें याद रखना चाहिए कि यह वृद्धि क्या है1 इसका फायदा लगभग 25 प्रतिशत धनी और मध्यवर्गीय लोगों तक सीमित है देश की 77 प्रतिशत आबादी इससे अलग थलग है1 डा सेनगुप्ता यहां सूचना प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना विभाग द्वारा आयोजित सामाजिक विषयक संपादकों के आठवें सम्मेलन के आखिरी सत्र को संबोधित कर रहे थे1 उन्होंंने कहा कि हमने असंगठित क्षेत्र में जीवन यापन कर रहे लोगों की स्थिति का अध्ययन कर बाकायदा इसकी रिपोर्ट तैयार की है और हम चुनौती देते हैं कि कोई इसको गलत साबित करे1 डा सेनगुप्ता राज्य सभा के सदस्य है और उनके नेतृत्व में आयोग ने अब तक छह रिपोटे सरकार को दी है जिनमें असंगठित क्षेत्र के उद्यमों और कृष िक्षेत्र क्षेत्र के मजदूरों के कल्याण के लिए दो विधेयकों का मसौदा भी शामिल है

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन के आज जारी त्वरित अनुमान के अनुसार 2006..07 मेंआर्थिक वृद्धि 9.6 प्रतिशत रही है1 .. उन्होंने कहा कि .. इस वृद्धि से 23 करोड लोगों का फायदा हो रहा है जिनके पास बचत और निवेश करने की क्षमता है जिनमें चार करोड धनी लोग भी है जो अपने उपभोग के स्तर में अमीर देशों का मुकाबला कर रहे है पर 83.8 करोड आबादी जो दैनिक 20 रूपए से कम की आय पर जीवित है इसके लाभ से वंचित है1 उसके पास बचत और निवेश के लिए कुछ बचता ही नहीं

मनोहर.नीलिमा.प्रभु 1532जारी वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+