जलपाईगुडी में मिग-27 दुर्घटनाग्रस्त

पुलिस अधीक्षक त्रिपुरारी ने बताया कि लडाकू विमान ने हाशिमारा एयरबेस से उड़ान भरी थी. उन्होंने बताया कि सुबह साढे दस बजे घटी इस दुर्घटना में एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस दुर्घटना में विमान के पायलट को मामूली चोटे आई है. वायु सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तथा फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर रवाना हो गये है. उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना की जांच की जा रही है.


Click it and Unblock the Notifications