इस वर्ष कोलकाता पुस्तक मेला आयोजित नहीं किया जाएगा
कोलकाता 31 जनवरी.वार्ता. तीन दशकों के इतिहास में पहली बार इस वर्ष कोलकाता पुस्तक मेला आयोजित नहीं किया जाएगा1 इस मेले की गिनती विश्व के पुराने पुस्तक मेलों में होती है
प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं के गिल्ड ने आज इस पुस्तक मेले के आयोजन को रद्द करने की घोषणा की1 गिल्ड के महासचिव ति्रदिब चट्टोपाध्याय ने कहा कि उपयुक्त आयोजन स्थल नहीं मिलने की वजह से इस वर्ष का पुस्तक मेला रद्द कर दिया गया है1 उन्होंने राज्य सरकार तथा प्रशासन पर मेले के लिए उपयुक्त जगह नहीं देने का आरोप लगाया
उल्लेखनीय है कि 28 जनवरी को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पार्क सर्कस मैदान में मेला आयोजित करने पर रोक लगा दी थी1 इसके पीछे प्रदूषण का खतरा और यातायात जाम होने की समस्या बताई गई थी
उधर मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने अदालत के निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था जबकि बुदि्धजीवियों ने इसका अपने तरीके से विरोध किया था1 विश्व के अन्य पुस्तक मेलों की तुलना में 32 वर्ष पुराना यह मेला कारोबार के लिहाज से पहले और आकार की दृष्टि से तीसरा बडा मेला है
जितेन्द्र संजीव मनोरंजन 2159 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications