चार साल के बच्चे का गुर्दा निकाला
लखनऊ 31 जनवरी.वार्ता. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक चारसाल के बच्चे का गुर्दा बिना उसके मां बाप की सहमति के निकाल लिया गया और यह काम एक नामी गिरामी निजी अस्पताल में हुआ
चार साल के बच्चे प्रियांशु के पिता अनिल पांडेय ने हाल ही में इसकी शिकायत जिला उपभोक्ता अदालत में दर्ज करायी तथा 20 लाख रूपयेके मुआवजे का दावा किया
दर्ज शिकायत के अनुसार प्रियांशु का अस्पताल के डाक्टरों द्वारा किये गये जांच के बाद पिछले 17 नवम्बर को लीवर की खराबी के कारण आपरेशन हुआ था 1बच्चे को पिछले 27 दिसम्बर को पेट में जबरदस्त दर्द हुआ1 जब उसकी जांच की गयी तो यह पता चला कि उसका दायें आेर का गुर्दा नहीं है
बच्चे के पिता ने जब अस्पताल के डाक्टरों से सम्पर्क किया तो यह बताया गया कि उसका दायीं आेर का गुर्दा काम नहीं कर रहा थाइसलिये उसे निकाल दिया गया है1 बच्चे के पिता ने कहा कि उन्हें यह नहीं बताया गया कि गुर्दा काम नहीं कर रहा है और उसे निकाले जानेकी जरूरत है1 उन्होंनें कहा कि आपरेशन के पहले की जांच में गुर्दा सामान्य बताया गया था तथा उसमें किसी भी तरह की खराबी का जिक्र नहीं था
याचिका में कहा गया है कि आपरेशन के दौरान डाक्टरों ने लापरवाही बरती और खराब कह कर गुर्दा निकाल लिया1 अगर ऐसा था भी तो पहले अभिभावक की अनुमति या सहमति लेनी चाहिये थी1 याचिका में राज्य सरकार से उस अस्पताल का लाईसेंस भी रद्द करने की मांग की गयी है
इस बारे में जब अस्पताल से सम्पर्क किया गया तो यह बताया गया कि वह डाक्टर अभी उपलब्ध नहीं है जिसने यह आपरेशन किया था
विनोद संजीव मनोरंजन 2222 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications