गुर्जर आरक्षण मामलें में कांग्रेस अकेले कोई निर्णय नही कर सकती ..

जयपुर 31 जनवरी.वार्ता. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिवजनार्दन द्विवेदी ने कहा है कि उनकी पार्टी केन्द्रीय स्तर पर गुर्जरों सहित किसी भी नयी जाति को आरक्षण का लाभ दिये जाने के बारे में अकेलेनिर्णय नही कर सकती है

श्री द्विवेदी ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आरक्षणजैसे मामले में केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन .संप्रग. सरकार में घटक दलों एवं समर्थकों के बीच आम सहमति से ही निर्णय लिया जा सकता है1 उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस संबंध में अकेले कोई निर्णय नही कर सकती है

श्री द्विवदी ने राज्य की वसंुधरा सरकार की इस बात के लिए आलोचना की कि उसने चोपडा समिति की सिफारिशों को हूबहू केन्द्रको भिजवा दिया और इसके साथ अपनी औपचारिक राय या सिफारिशनही दी1 केवल केन्द्र को रिपोर्ट भिजवा देने का कोई मतलब नहीं है

उन्होंने कहा कि अलग अलग राज्यों में जातियों के स्थानीय समीकरणअलग अलग होते है लिहाजा संबंधित सरकारों को स्थानीय समीकरणोंऔर परिस्थितियों के हिसाब से अपना मत और सिफारिशें भिजवानी चाहिये

श्री द्विवेदी ने वसंुधरा सरकार की इस आरोप को भी निराधार बतायाकि केन्द्र सरकार राजस्थान में आईआईटी खोलने पर सौतेला व्यवहारकर रही है1 उन्होंने कहा कि वास्तव में आईआईटी खोलने का निर्णयकेन्द्र की संप्रग सरकार द्वारा लिया गया है और राज्य सरकार इस मामले मेंजरूरी कार्रवाई और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने में विफल रही है

सतीश शोभित मनोरंजन 1815 वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+